14 वर्षीय युवती लापता, दादी की शिकायत पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 28 जून – डॉली चौहान

बीएसएल पुलिस कॉलोनी के तहत एक खत्रवाडी क्षेत्र की एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने का मामला सामने आया है।  नाबालिगा की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी के खत्रवाडी क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पोती घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

उन्होंने हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चला। वही शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा-363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, मंगलवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि नाबालिग को ढूंढने का हर प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में दिवाली पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, DC ने जारी की एडवाइजरी; जानें नियम

दीपावली सहित प्रमुख त्योहारों को देखते हुए कांगड़ा जिला...

NSS शिविर के पांचवें दिन छात्रों को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के पांचवें दिन साइबर...