10 बरस के हुए KBC फेम अरुणोदय शर्मा, परीक्षा की तैयारी में जुटा है हिमाचल का अदभुत बालक

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 जून – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में जन्मा अदभुत बालक ‘अरुणोदय शर्मा’ मंगलवार को 10 बरस का हो गया है। लेकिन दो अंकों में पहुंचने से पहले अरुणोदय ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि का लोहा मनवाकर न केवल अमिताभ बच्चन जैसी हस्ती की बोलती बंद करवा दी, बल्कि हिमाचल को न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी गौरवान्वित किया।

बुधवार से अरुणोदय शर्मा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। लिहाजा, अरुणोदय बर्थडे सेलिब्रेशन की बजाय परीक्षा की तैयारी को तवज्जो दे रहा है। हाल ही में अरुणोदय ने स्कूल में एक पोट्रेट बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर तैनात मां ममता पाॅल को लगा था कि वो उनका पोट्रेट बनाकर आया होगा, लेकिन अरुणोदय ने तो अपने नान देवेंद्र शर्मा का पोट्रेट बनाया।

दीगर है कि हाल ही में शिमला समर फेस्टिवल में अरुणोदय शर्मा की मंच पर प्रस्तुति से हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली थी। 9 साल की उम्र में एक बालक इतना प्रतिभाशाली कैसे हो सकता है, इस बात को देश ने केबीसी-13 में देख लिया था। 9 साल के बालक की अदभुत प्रतिभा सबका मन मोह लेती है।

बता दें कि अरुणोदय ने कौन बनेगा करोड़पति में 12.50 लाख की राशि जीती थी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अरुणोदय की मां ममता पाॅल शर्मा को हाल में सीडीपीओ शिमला से जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...