13 जैक राइफल का मनाया 58वां स्थापना दिवस, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

--Advertisement--

13 जैक राइफल ने मनाया 58वां स्थापना दिवस, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि 

मंडी – अजय सूर्या

13 जैक राइफल ब्रेबेस्ट ऑफ द ब्रेव (कारगिल) बटालियन केा 58वें स्थापना दिवस पर डडौर में समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कैप्टन राजेंद्र सकलानी ने की। इस मौके पर सभी पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रगीत और यूनिट गीत गाने के साथ ही सभी शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। समारोह में 50 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

बता दें कि 27 अक्तूबर, 1966 को हैदराबाद के गोलकुंडा में 13 जैक राइफल की स्थापना की गई थी और बटालियन के रणबांकुरों ने 1971 के युद्ध में पूंछ क्षेत्र में भाग लिया था। उसके बाद इन्हें कारगिल आप्रेशन में भाग लेने का मौका मिला।

कारगिल आप्रेशन में बटालियन ने 5140 और 4875 जैसी महत्वपूर्ण चोटियों पर दुश्मनों को मार गिराकर तिरंगा फहराया था। इस कामयाबी के लिए बटालियन को 2 परमवीर चक्र, 8 वीरचक्र और 21 सैना मेडल से नवाजा गया था। यह इकलौती ऐसी बटालियन बनी थी जिसने एक ही आप्रेशन में 2 परमवीर चक्र प्राप्त किए थे।

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा इसी बटालियन का हिस्सा रहे जिनका नाम हमेशा के लिए कारगिल युद्ध में सुनहरे अक्षरों में अंकित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...