12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां 12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्य  सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानियां 12 सितंबर  को सांय खज्जियार पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव खज्जियार में रहेगा।

वह 13 सितंबर को सुबह 10 बजे खज्जियार से छतराड़ी के लिए रवाना होंगे तथा लोक निर्माण विश्रामगृह में लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव भी छतराड़ी में रहेगा।

केवल सिंह पठानियां 14 सितंबर को छतराड़ी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वह 15  सितंबर को सुबह 10 बजे रैत (कांगड़ा) के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक

हिमख़बर डेस्क  एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून 2026 को...

बड़ा हादसा: बस से टकराकर हाईवे पर गिरा और 2 टुकड़ों में बंट गया ट्रक, बाप-बेटा थे सवार

चम्बा  - भूषण गुरुंग  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक...

कांगड़ा: 3 साल लिव-इन में रहे…फिर प्रेमी ने किया ब्लॉक, आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत...