होटल में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 4 लाख की राशि जब्त

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

परवाणू थाना के अंतर्गत चक्की मोड़ स्थित होटल रॉयल सूट्स में पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। जानकारी के अनुसार इस होटल में पुलिस द्वारा दूसरी बार दबिश दी गई है। पहले भी पुलिस ने इस होटल में बड़े देह व्यापार का पर्दाफाश किया था।

बता दें सोलन पुलिस को लगातार होटल में असमाजिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार को भी पुलिस की टीम  चक्की मोड़ की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान जैसे ही पुलिस टीम होटल रॉयल सूट्स के पास पहुंची तो पाया कि होटल के टैरिस पर चार व्यक्ति तीन टेबल के ऊपर ताश के पत्तों व कैसीनों टोकनों के माध्यम से करंसी नोटों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस ने वेद प्रकाश (58) पुत्र गुरदास राम निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कालका, सुशील रावत (44) पुत्र स्व: महीपाल रावत निवासी भीमा देवी कॉलोनी पिंजौर, सचिन कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी टिब्बी मोहल्ला कालका तथा अनूप सिंह (41) पुत्र अजीत सिंह साहिल निवासी नगर खेडी तहसील पटियाला पंजाब को हिरासत में लिया गया है।

इस दौरान आरोपियों से कुल नकदी 34,800/-रु, 1458 कैसीनों टोकन तथा दो एक्सिस बैंक के चैक 1,05,000/-रु व  2,00,000/- रू कुल 4 लाख से अधिक राशि को जब्त किया गया।

पुलिस ने कार्यवाही के दौरान चारों आरोपियों समेत होटल मालिक अरविंद जेटली पुत्र कंवल प्रताप जेटली निवासी वसंत विहार कालका के विरुद्ध थाना परवाणु में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...