छोटी काशी में 24 मार्च को मनाया जाएगा होली का त्यौहार, रंगों से सजे बाजार

--Advertisement--

मंडी, 23 मार्च – अजय सूर्या

देश भर में होली का त्यौहार 25 मार्च यानी सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन छोटी काशी मंडी में यह त्यौहार रविवार यानी कल 24 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिए छोटी काशी के बाजार रंगों से सज चुके हैं और लोगों ने खरीददारी करना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि छोटी काशी मंडी में होली का त्यौहार होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी इसका उसी तरह से निर्वहन होता है।

एक तरफ जहां होली पर लोग शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एकत्रित होकर डीजे की धुनों पर थिरक कर गुलाल उड़ाएंगे वहीं मंडी शहर के राजा भगवान राज माधव राय को भी गुलाल लगाकर परंपराओं का निर्वहन करेंगे।

राज माधव राय मंदिर के पुजारी हर्ष कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा भगवान की प्रतिमा को गुलाल लगाने के बाद तहसीलदार मंदिर में आकर विधिवत पूजन करेंगे और उपरांत इसके दोपहर दो बजे राज माधव राय की पालकी पूरे शहर की परिक्रमा के लिए निकलेगी।

परिक्रमा करने के बाद जैसे ही यह पालकी वापिस मंदिर पहुंचेगी तो उसी के साथ होली का त्यौहार भी संपन्न हो जाएगा। वहीं, लोगों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं, होली को लेकर मंडी शहर में रंगों की बिक्री शुरू हो गई है। पिछले 20 सालों से मंडी शहर में होली के रंग बेच रहे दुकानदार टिंकू ने बताया कि इस बार वह पांच की जगह 7 रंग लेकर आए हैं जिसकी लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। सभी रंग बिना केमिकल के हैं जिनका शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यह सभी रंग हरिद्वार से लाए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...