हिमाचल : 300 मीटर खाई में गिरी कार, दंपति सहित 2 बच्चों की मौत

--Advertisement--

Image

चंबा, 22 अगस्त – धर्म नेगी 

चुराह विधानसभा क्षेत्र में डुगली-कैथली सड़क मार्ग पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र में डुगली-कैथली सड़क मार्ग पर एक आल्टो कार (HP 73 A 3573) करीब 300 मीटर लुढ़क गई।

हादसे में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत हो गई। ये सभी लोग अपने घर से चंबा के लिए रवाना हुए थे। हादसा शाम करीब आठ बजे पेश आया।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है।

मृतकों की पहचान तिलक राज (46) पुत्र लोछु राम गांव मडोटी डाकघर डुगली, अंबिका ((42) ) पत्नी तिलक राज, अतुल (18) पुत्र तिलक राज व समीक्षा (16) पुत्री तिलक राज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तिलक राज हेड पोस्ट ऑफिस चंबा में बतौर सुपरिंटेंडेंट कार्यरत था। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन के बाद ही घटना के कारणों के पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...