हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

साथ ही तृतीय श्रेणी पदाें के लिए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के महत्व को 85 से बढ़ाकर 100 अंक कर दिया गया है। अब सभी सरकारी विभागों में तृतीय श्रेणी पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

वहीं 17 अप्रैल 2017 के भर्ती नियमों के मुताबिक पहले से अधिसूचित जिन रिक्त पदों के लिए अभी लिखित परीक्षा नहीं हुई है, उन्हें दोबारा विज्ञापित किया जाएगा। हालांकि, जिन भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है, उन्हें भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में दर्शाई गई चयन प्रक्रिया व भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार भरा जाएगा। भर्तियों की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया गया है।

उधर, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने सरकार की ओर से जारी आदेशों के लिए धन्यवाद किया है।

पुंडीर ने कहा कि इससे परीक्षाओं में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सरकार ने बीते जनवरी में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया था, अब इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...