हिमाचल में 17 अगस्त को सभी चिकित्सक करेंगे टोकन प्रोटैस्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                                               

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की गूगल मीट के माध्यम से बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीनियर वाइस प्रैजीडैंट डॉ. सौरभ शर्मा ने की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सभी चिकित्सक एक दिन का टोकन प्रोटैस्ट करेंगे। प्रोटैस्ट का आह्वान भारतीय चिकित्सा संघ, फैडरेशन ऑफ रैजीडैंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने किया है। 17 अगस्त को इमरजैंसी और क्रिटिकल केयर सेवाएं ही प्रदान की जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने बैठक में पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज में महिला रैजीडैंट डॉक्टर के साथ हुए घिनौने अपराध का विरोध किया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फैडरेशन ऑफ रैजीडैंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने की बात कही।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में जहां दिन-रात सेवाएं दी जाती हैं, वहां पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...