हिमाचल में व्यापारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, व्हाट्सएप कॉल कर बताया राहुल बिश्नोई गैंग का सदस्य

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

परवाणु में रेत-बजरी व्यापारी रविंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने मैसेज और व्हाट्सएप कॉल कर राहुल बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया, साथ ही उससे 5 लाख प्रति माह रंगदारी मांगी।

रंगदारी न देने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रविंद्र कुमार ने परवाणू पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि सोलन बाईपास पर उसका रेता-बजरी का कारोबार है। उसके व्हाट्सएप पर किसी अनजान व्यक्ति ने धमकी भरा मैसेज भेजा। साथ ही आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को राहुल बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया। इस दौरान आरोपी ने रविंद्र से प्रति माह 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

आरोप है कि आरोपी ने फिरौती न देने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एसपी अशोक वर्मा ने कहा कि उपरोक्त मामला धारा 387, 506 IPC के अंतर्गत दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को लेकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। वहीं आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...