दुबई की Air Arabia की एअर होस्टेस बनी हिमाचल के चाड़़ना की अंजिता

--Advertisement--

Image

मिस्री की बेटी बचपन से ही देखती थी ऊंची उड़ान का सपना 

संगड़ाह – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव चारना की अंजीता ने हाल ही मे एयर हॉस्ट्स का पेपर पास करके अपने इलाके का नाम रोशन किया है।

गरीब परिवार से संबंध रखने वाली अंजीता कुमारी के पिता सोम चंद धीमान पेशे से लकड़ी के मिस्त्री अथवा कारपेंटर है। अंजीता की प्रारम्भिक शिक्षा 10+2 School चाड़ना से हुई उसके और इसके उपरांत उसने ग्रेजुएशन के बाद चंडीगढ़ के फ्रेंकफिन इंसिट्यूट से एयर हॉस्ट्स परीक्षा उत्तीर्ण की। 2 दिन पहले दुबई की Air Arabia Airlines के लिए वह चयनित हो चुकी है।

दूरदराज गांव चाड़ना के साथ लगती लोधिया बस्ती की अंजीता के पिता सोम चंद धीमान व माता सुनीता ने खेती मजदूरी कर खूब मेहनत व उम्मीद से उसे पढ़ाया और आज उम्मीद पूरी होने से वह फूले नही समा रहे हैं।

सोम चंद मिस्त्री ने बताया की, अंजीता बचपन से ही पढ़ने मे तेज थी और ऊंची उड़ान के सपने की बात करती थी। 2 दिन पहले 31 जुलाई को दुबई की एक जहाज कम्पनी एयर अरेबिया एयर लाइन्स मे उसका चयन हो चुका है।

अंजीता ने इस सफलता से माता पिता व इलाके नाम रोशन किया और Social Media पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...