हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से नेशनल हाईवे, राज्य मार्ग, कई संपर्क सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। बीते तीन दिन से जानमाल को नुकसान होने से लोक निर्माण विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर 15 हजार कर्मी और 400 मशीनरियां सड़क बहाल करने के लिए फील्ड में उतारी हैं।

विभागीय मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को सड़क संबंधित अपडेट देने को कहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

इन जिलों में सड़कों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने और जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। ऐसे में विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी को छुट्टी दी जा सकती है। कर्मचारियों को सड़क बहाल करने में रिस्क न लेने के भी निर्देश हैं।

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि कर्मचारी सड़कें बहाल करने में लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...