पहले टीका लगाओ; फिर खाना बनाओ, 20 फीसदी मिड-डे मिल वर्करों को नहीं लगा टीका

--Advertisement--

Image

20 फीसदी मिड-डे मील को टीका न लगने पर शिक्षा सचिव के निदेशालय को आदेश, स्कूल खुलने से पहले करवाएं वैक्सीनेशन, विभाग को सरकार को भेजना होगा रिकॉर्ड, टीका न लगाने की बतानी होगी वजह

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 20 फीसदी मिड-डे मिल वर्करों को कोरोना टीका नहीं लगा है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा सचिव ने निदेशालय को अलर्ट जारी कर दिया है।

शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेशों में साफ किया गया है कि दो अगस्त से पहले सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगा दी जाए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जिन मिड-डे मील वर्करों को टीका नहीं लगा है, उन्हें प्राथमिकता के तौर पर टीका लगाने के आदेश दिए गए हैं।

सरकार ने साफ किया है कि स्कूलों में छात्रों को दोपहर का खाना सभी मिड-डे मिल वर्करों को टीका लगाने के बाद ही बनेगा। तब तक पहली से आठवीं तक के छात्रों को सूखा राशन ही घर तक पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि आगामी दिनों में छोटे बच्चों को भी स्कूलों में बुलाया जा सकता है। सरकार ने शिक्षा विभाग को जिला उपनिदेशकों के माध्यम से वैक्सीनेट हो चुके और जिन्होंने टीका नहीं लगाया है, उनका लेटेस्ट डाटा तलब किया है। बता दें प्रदेश में दो अगस्त से स्कूल खुल रहे है।

सरकार चाहती है कि स्कूल खुलने से पहले सभी का टीकाकरण हो जाए। यही वजह है कि शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए है कि वो जल्द शिक्षकों का बायोडाटा भेजे। ऐसे शिक्षकों की भी जानकारी मांगी गई है, जो कि किन्हीं कारणों की वजह से टीका नहीं लगा रहें है।

स्कूल खोलने से पहले शिक्षक, गैर शिक्षक व मिड डे मील वर्करों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया है। शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो मिड-डे मील वर्कर टीका नहीं लगा पाए हैं,

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...