सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला काँगड़ा में उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के तहत 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
धर्मशाला, 17 सितम्बर – हिमखबर डेस्क
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, जिला कांगड़ा द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न विकास खण्डों में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं।
- उन्होंने बताया कि विकास खण्ड धर्मशाला के अंतर्गत ग्राम पंचायत कजलोट के गांव कालापुल, बगली पंचायत के वार्ड नम्बर 5
- तथा धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नम्बर 4, 7 और 10 में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जाएंगी।
- इसी प्रकार कांगड़ा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत हलेड़ खुर्द के गांव छोटी हलेड़,
- रैत विकास खण्ड की पंचायत मैटी के गांव बंगरेहड़,
- बैजनाथ विकास खण्ड की पंचायत क्योरी के वार्ड नम्बर 2
- तथा मझोटी पंचायत के गांव मेहलादान पत्थर,
- पंचरूखी विकास खण्ड की पंचायत लदोह
- और परागपुर विकास खण्ड की पंचायत कुहना के गांव चमेटी में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। सहकारी सभा, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल अथवा अन्य पात्र संस्थाओं के लिए आवेदन के साथ संबंधित पंजीकरण प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आवेदक अपनी पात्रता में शिक्षित बेरोजगार प्रमाण-पत्र, दसवीं एवं उच्च शिक्षा के प्रमाण-पत्र तथा बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यदिवस पर दूरभाष नम्बर 01892-222877 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

