Home अपराध रात 12 बजे प्रेमिका के घर पहुंचा 20 वर्षीय युवक, परिजनों ने...

रात 12 बजे प्रेमिका के घर पहुंचा 20 वर्षीय युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

1114

रात करीब 12 बजे प्रेमिका के घर पहुंचे 20 वर्षीय युवक की लड़की के परिजनों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि परिजनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिमखबर डेस्क

रात 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर गए 20 वर्षीय युवक की लडक़ी के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में लडक़ी के भाई और परिवार की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिहार राज्य के शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र का है। यहां अंबा उत्तरी गांव में बीती रात प्रेमिका से मिलने गए 20 वर्षीय युवक की लडक़ी के परिजनों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अम्बा उत्तरी गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी भरत साह का पुत्र ललन कुमार (20) बुधवार रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसकी जानकारी होने पर लडक़ी के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद गंभीर रूप से घायल ललन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल लडक़ी के भाई और परिवार की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here