हिमाचल में मंत्री-विधायकों के बाद अब अफसरों का वेतन भी स्थगित, आदेश जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मंत्रियों-विधायकों के बाद अब अफसरों का वेतन भी 6 महीने के लिए स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं।

इनमें से कुछ अधिकारियों के लिए 30 प्रतिशत तक की कटौती होगी, तो कुछ के लिए 20 प्रतिशत तक की सैलरी डैफर की जा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इससे पहले राज्य विधानसभा में बजट पेश करते समय वित्तीय संकट के मद्देनजर वेतन टालने की घोषणा की थी।

सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य) द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा टाला जाएगा, जबकि उपमुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा रोककर रखा जाएगा। विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा टाला जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा 2026: बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी, 5 से 21 अक्टूबर तक आवंटन

कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों...

“साहब! पत्नी का सिर धड़ से अलग कर आया हूं…” मर्डर के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

एक सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने...

भयानक हादसा: स्टेशन से रवाना होते ही हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...