हिमाचल में भाजपा को हार का डर, उम्मीदवारों के चयन में करा रही मतदान : आप

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा बुरी तरह डरी हुई है।

सर्वे रिपोर्ट में भाजपा के सभी मंत्रियों और विधायकों की हार तय मानी जा रही है, जिससे भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पा रही है। अंतिम समय में अब प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए वोटिंग कराई जा रही है।

सुरजीत ठाकुर ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार के सभी मंत्री और विधायकों के खिलाफ जनता में भारी रोष है। पांच साल जयराम सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता का गुस्सा सामने आ रहा है।

भाजपा के कार्यकर्ता भी बता रहे हैं कि मंत्री और विधायकों को उम्मीदवार बनाने में हार तय है। जिससे अब भाजपा नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस के टिकट पर तो उनके सिटिंग विधायक भी चुनाव नहीं लड़ना चाह  रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

चुनावों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की हार तय है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने हैं।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की 11 गारंटियों को प्रदेश के सात लाख से अधिक घरों तक पहुंचा दिया है। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। देश में सिर्फ केजरीवाल ही एक ऐसे नेता है जो कहते हैं वह करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...