जम्मू से पकड़ा गया पिकअप चोर, हमीरपुर पुलिस को सफलता

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर पुलिस ने कुछ दिन पहले चोरी की गई पिकअप गाड़ी को जम्मू से बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सुजानपुर में एक महिन्द्रा पिकअप गाडी के चोरी के संदर्भ में 15 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए  एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। वहीं महिन्द्रा पिकअप गाडी को भी बरामद करने मे सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अलयाश पुत्र जाकिर हुसैन निवासी कैंचा डा. मलाणू त. कैहरा जिला डोडा जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप की कीमत लगभग 4 लाख के करीब है।

वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...