हिमाचल में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी, इस दिन तक रहेगा मौसम खराब

--Advertisement--

शिमला, 21 मार्च – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल झमाझम बरस रहे हैं। मंगलवार को भी राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले हिस्सों में बारिश हो रही है।

उधर, मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। ताजा बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।

सिरमौर की 14 पंचायतों के सैकड़ों गांव में बिजली आपूर्ति ठप

सिरमौर जिले में बारिश-बर्फबारी से हरिपुरधार क्षेत्र की 14 पंचायतों के सैकड़ों गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिले में बारिश से कहीं फसलों को संजीवनी मिली तो कहीं ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

शिकारी माता में 6 इंच से अधिक बर्फबारी, यात्रा नहीं करने की सलाह

मंडी जिले के निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है, वहीं ऊंचे पहांड़ों में बर्फबारी हुई है।  उप मंडलाधिकारी नागरिक थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि शिकारी माता मंदिर की पहाड़ियों में लगभग 6 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।

रायगढ़ से उपर सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है, जिससे मंदिर की यात्रा करना श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से आगामी आदेशों तक शिकारी माता व अन्य अधिक ऊंचाई वालें क्षेत्रों का रुख नहीं करने की अपील की है।

तापमान में गिरावट से बागवानों की बढ़ी चिंता

वहीं, मार्च महीने के तीसरे सप्ताह में बारिश-बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। तापमान लुढ़कने से सेब की फ्लावरिंग प्रक्रिया धीमी हो गई है तो वहीं अगर आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इस समय कम ऊंचाई वाले सेब के बगीचों में पिंक बड निकलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अचानक तापमान में गिरावट आने से पिंक बड आने की प्रक्रिया धीमी चल रही है। हालांकि अभी फ्लावरिंग के लिए समय है लेकिन मौसम ऐसा ही बना रहता तो इससे सेब की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...