हिमाचल में पहला “गांव का जिम” खोलने वाले ‘राणा द वाइपर’ को बॉलीवुड एक्टर विद्युत जम्वाल ने भेंट की टी-शर्ट, अपने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

बॉलीवुड अभिनेता व विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट की सूची में छट्ठे नंबर पर शामिल विद्युत जामवाल ने हिमाचल प्रदेश के पहले फिटनेस युट्यूबर राणा द वाइपर जोकि हिमाचल में हिंदुस्तान की पुरानी मार्शल आर्ट कालारीपायट्टू का प्रचार कर रहे हैं। जिसे विद्युत ने भी एक विश्व स्तर पर अलग पहचान दी है।

विद्युत ने ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर दी बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। जोकि हिमाचल प्रदेश के लिए एक गर्व की बात है।राणा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के चकलोट गांव में प्रदेश का पहला घरेलू जिम स्थापित किया गया है ।

इस जिम की विशेषता यह है कि इस जिम के सभी उपकरण सीमेंट से बने हुए हैं और इसके साथ-साथ इसमें कुछ घरेलू चीजें का भी प्रयोग किया हुआ है। सोशल मीडिया पर युवाओं को यू-ट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

राणा ने बताया कि वह हिंदुस्तान की पुरानी मार्शल आर्ट जिसे कलरीपायट्टु का अभ्यास करते हैं। यह विश्व की सभी मार्शल आर्ट की जननी है। यह कला न सिर्फ व्यायाम और शारीरिक चुस्ती फुर्ती तक ही सीमित नहीं है , बल्कि यह मानसिक तनाव से भी दूर और एक जीवनशैली बतायी जाती है।

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने भी उन्हें टी-शर्ट दी थी। और साथ ही साथ राणा ने बताया कि विद्युत उन्होंने काफी सारी चीजें सीखी हुई है और अभी भी सीखते आ रहे हैं। और हमेशा से ही उनको सपोर्ट भी किया है। राणा ने बताया कि विद्युत दिल के बहुत अच्छे हैं जोकि अपने फैंस के लिए इतना समय निकालते हैं। वे उनके बहुत बड़े फैन है।

राणा का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना व नशे से दूर करना। और हिमाचल के कोने कोने में इस युद्ध कला को पहुंचाना और साथ ही साथ लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देते हैं। भारत सरकार व हिमाचल सरकार से निवेदन है कि हिंदुस्तान की इस मार्शल आर्ट का सपोर्ट किया जाए।

क्योंकि इसमें लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस और शारीरिक गतिविधियां आयुर्वेदिक तकनीक अस्त्र शस्त्र सभी चीजें प्रयोग में लाई जाती है जो कि एक महिला को भी सुरक्षा प्रदान करती है। राणा ने बताया कि हम जैसे युवाओं का भी इस युद्ध कला के लिए सपोर्ट किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...