हिमाचल में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिर लगी रोक

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिर रोक लग गई है। सामान्य तबादलों पर दस दिन के लिए मिली छूट अब समाप्त हो गई है।

अब से पुरानी व्यवस्था के तहत तबादलेे करवाने के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी लेना जरूरी हो गया है। 18 से 27 जुलाई तक प्राप्त हुए तबादला आवेदनों पर विभागों में काम करना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह से चयनित किए गए तबादला आवेदनों के आदेश होंगे।

प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद 18 से 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाया था। 20 जुलाई 2019 को प्रदेश सरकार ने सामान्य तबादलों पर रोक लगाई थी।

इसके बाद कोरोना संकट के दौरान के चलते इस रोक को नहीं हटाया गया। बीच-बीच में सरकार ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तबादले करने के लिए कुछ समय के लिए छूट दी। हालांकि, सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार रखी गई।

विशेष परिस्थितियों में सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही तबादले किए गए। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तबादलों पर रोक हटाने का फैसला लिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...