कोविड प्रोटोकोल के तहत आज खुलेंगे जिले के स्कूल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

मानसून अवकाश के बाद शनिवार से खुल रहे जिले के स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखना होगा। पहले की तरह ही स्कूलों में बच्चों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।

जिला कांगड़ा में मानसून की छुट्टियों के बाद शनिवार को फिर से स्कूल खुल रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को पहले की तरह ही व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा कांगड़ा रेखा कपूर ने कहा कि अध्यापकों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज और बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल स्टाफ ने दोनों डोज के साथ-साथ बूस्टर डोज लगाई है या नहीं। साथ ही बच्चों को लगने वाली पहली और दूसरी डोज की स्थिति पर भी नजर रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...