हिमाचल: पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर चचेरी बहन से ठग लिए 3.25 लाख रुपये, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

बल्ह में बहन ने चचेरे भाई पर ठगी का आरोप लगाया है। बिंता देवी पत्नी स्वर्गीय खजान सिंह गांव नौरू डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह जिला मंडी ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उससे पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये ठगे गए।

आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई हेमपाल निवासी भंगरोटू ने धोखाधड़ी कर पैसा लिया है। चचेरा भाई है एचआरटीसी में चालक है।

उसे बताया था कि विनोद कुमार नाम का एक व्यक्ति चंडीगढ़ पुलिस में एसआइ है तथा बच्‍चों को कोचिंग देखकर चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाता है।

हेमपाल ने विनोद की फोटो भी दिखाई जो पुलिस बर्दी में थी। इस पर उसने भाई पर विश्वास करके पैसे उसे दे दिए। बिंता देवी ने बताया कि उसे पैसे दिए छह महीने से अधिक का समय हो गया है और अब उसके चचेरे भाई का फोन भी बंद है।

उसने अपने स्तर पर जब छानबीन की तो पता चला कि विनोद कुमार पुलिस में नहीं है। ऐसे में उसे ठगे जाने का शक हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

थाना बल्ह प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...