हिमाचल: पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या, महिला ने खुद पुलिस को फोन कर बताई ये वजह

--Advertisement--

हिमाचल: पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या, महिला ने खुद पुलिस को फोन कर बताई ये वजह

सोलन, 30 जून – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के कसौली थाना के अंतर्गत नौती गांव में पत्नी निर्मला (34) द्वारा पति की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

29-30 जून की मध्य रात्रि आरोपी महिला ने कसौली पुलिस को सूचना दी कि उसका पति से लड़ाई-झगड़ा हुआ है। इस दौरान धक्का लगने से पति नीचे गिर गया। सिर से खून निकल रहा है। साथ ही हिलडुल भी नहीं रहा है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि डबल बैड पर मनी राम की लाश पड़ी हुई है। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि मनी राम के सिर, माथे, नाक, कान, ठोड़ी, दाहिने कान व गले पर तेजधार हथियार से चोट के निशान मौजूद हैं।

यहां तक की डबल बैड पर बिछे गद्दों, तकिए के अलावा फर्श व तीन दिवारों, पर्दों व दीवार पर टंगे कपड़ों पर खून लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बोल

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बीती रात करीब 12 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। रोल्टा ने बताया कि आरोपी महिला को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...