जन धन से जन सुरक्षा कैंप

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा कोला बाला टोबा द्वारा ग्राम पंचायत कोट खास में जन् धन, से जन सुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई।

शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक श्री बलवंत ठाकुर व बैंक कर्मचारी इलम दीन मिनानी ने की। इस कैंप में लगभग साठ लोगों ने भाग लिया। उन्होंने गांव के स्थानीय लोगों को विस्तृत रुप से बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ सरकार द्वारा जनता को दिए जा रहे हैं।

इसी के साथ उन्होने उपस्थित लोगों को कहा कि डीजीटल लेन देन करते हुए पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने इस शिविर में बीमा योजना का लाभ भी उठाया।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक बलवंत ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में कोट खास पंचायत उपप्रधान हरनेक सिंह बलदेव सिंह आंगन वाडी वर्कर नीलम कुमारी आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...