मंडी: 6 मील के पास कल NH पर होगी ब्लास्टिंग, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बीच-बीच में रोका जाएगा ट्रैफिक

--Advertisement--

मंडी, 30 जून – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के 6 मील के पास कल चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की जाएगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक तीन से चार बार थोड़े-थोड़े समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक को रोका जाएगा।

यह निर्णय आज एएसपी मंडी सागर चंद्र, एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर, एनएचएआई के अधिकारियों और केएमसी के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए निरीक्षण के बाद लिया गया।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आज 11 से 12 बजे तक हाईवे पर ट्रैफिक रोककर चट्टानों तक पहुंचने के लिए रैंप बनाने का प्रयास किया गया था, जिसमें सफलता नहीं मिल पाई।

अब निर्णय लिया गया है कि जो चट्टान जहां पड़ी है उसे वहीं पर ही ब्लास्टिंग करके तोड़ा जाएगा। अनुमान लगाया गया है कि तीन से चार ब्लास्ट करके बड़ी-बड़ी चट्टानें तोड़ दी जाएंगी। इसलिए जब ब्लास्टिंग करनी होगी तो उस वक्त हाईवे पर ट्रैफिक को थोड़ी देर के लिए रोका जाएगा।

ब्लास्ट होने के बाद हाईवे पर गिरे मलबे को तुरंत प्रभाव से हटाकर उसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उम्मीद यही कर रहे हैं कि दिन भर में तीन से चार बार ब्लास्टिंग करके अधिकतर चट्टानों को तोड़कर साईड कर दिया जाएगा।

यदि कल दिन भर में यह कार्य नहीं हुआ तो फिर उससे अगले दिन भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस कार्य के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है क्योंकि यह उनकी सुविधा के लिए ही किया जा रहा है।

बता दें कि बीती 25 जून को 6 मील के पास भीषण भूस्खलन के कारण पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा हाईवे पर आ गिरा था जिसमें यह बड़ी-बड़ी चट्टानें भी थी। 22 घंटों के बाद हाईवे को तो बहाल कर दिया गया था लेकिन इन चट्टानों को हटाना शेष रह गया है और इस कार्य को करने में पुलिस, प्रशासन, एनएचएआई और केएमसी कंपनी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...