हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड मेधावी विद्यार्थियों को देगा बढ़ी हुई छात्रवृत्ति, अब 11 की बजाय मिलेंगे 50 हजार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सरकार के निर्देश अनुसार राज्‍य में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुतकनीकी संस्थानों तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

पालीटेक्निक छात्रों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को मौजूदा समय में 11 हजार रुपये छात्रवृत्ति है, जबकि वर्ष 2021-22 के लिए 50 हजार रुपये दी जाएगी। यह बढ़ी हुई राशि मेधावियों को प्राप्त होगी। इसी तरह से दूसरा स्थान हासिल करने वाले को वर्तमान में 5100 रुपये दिए जा रहे हैं और 2021-22 के लिए 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। किसी तरह से तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 31 सौ रुपये दिए जाते हैं, जो सत्र 2021-22 के लिए 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसी तरह से आइटीआइ के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये दिए जाते हैं जो सत्र 2021-22 के लिए 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। दूसरे स्थान के लिए 2100 रुपये दिए जाते हैं जो अब 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। तीसरे स्थान के लिए 1100 रुपये दिए जाते हैं जो अब 5500 रुपये जिए जाएंगे। उपरोक्त बढ़ी हुई छात्रवृत्ति पुरस्कार राशि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू होगी। यह जानकारी तकनीकी बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...