सरकाघाट में ईंटों से भरा ट्रक पलटा, सड़क किनारे चल रही महिला भी आई चपेट में, दो की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

जिला मंडी के सरकाघाट में ईंटों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में एक महिला भी ट्रक की चपेट में आ गई, जिसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई। सरकाघाट की पंचायत सुल्‍फर वही में यह हादसा हुआ।

ट्रक एचपी 28 सी 5560 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। महिला की पहचान 55 वर्षीय वरमी देवी पत्‍नी सुनील कुमार निवासी वही डाकघर भांवला के रूप में हुई है।

ट्रक ड्राइवर भी वाहन के नीचे दब गया था। स्थानीय लोगों ने उसे वहां निकाल कर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बलद्वाड़ा में पहुंचाया। यहां मंडी अस्‍पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

चालक 39 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी पन्याली डाकघर चंदेश तहसील सरकाघाट का रहने वाला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...