हिमाचल: झूठी शादी कर बनाया हवस का शिकार, फिर दोस्‍तों से भी करवाया दुष्‍कर्म; तीनों आरोपितों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तराखंड के हरिद्वार की एक युवती ने अंब के युवक पर उससे झूठी शादी करके दो दोस्तों से दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने हरिद्वार पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। हरिद्वार पुलिस अधीक्षक की तरफ से ऊना के पुलिस अधीक्षक को पत्र प्राप्त हुआ है।

ऊना पुलिस ने मनोज कुमार निवासी अंब, पवन कुमार निवासी हरिद्वार व रिजवान के विरुद्ध केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज ने 25 अगस्त, 2023 को उसके साथ मंदिर में शादी की।

पवन ने शादी की रस्में हरिद्वार के रोशनाबाद में करवाईं। आरोप है कि अष्टाम पेपर पर किसी अन्य नाम से युवती से हस्ताक्षर करवाए गए। पूछने पर मनोज ने कहा कि पंडित ने कहा है कि उक्त नाम के ग्रह ठीक नहीं हैं, इसलिए इसका यह नाम रख दो।

युवती का कहना है कि वह कम-पढ़ी लिखी है, जिसके चलते उनकी बातों में आ गई। 26 अगस्त को मनोज उसे अंब के गांव में लेकर आया। युवती का आरोप है कि जिस कमरे में मुझे ठहराया गया, वहां वीडियो बनाया। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो उस पर चोरी के आरोप लगाने लगे।

अगले दिन मनोज अपने दो साथियों को लेकर आया और उनसे जबरन मेरे संबंध बनवाए। उसके बाद मनोज ने कहा कि मेरी रिश्तेदारी में कोई बीमार है और मुझे एक सप्ताह के लिए वहां जाना है, तुम अपने घर चली जाओ। तुम्हें फोन करूंगा तो आना पड़ेगा, नहीं तो वीडियो प्रसारित कर दूंगा।

अगले दिन युवती को बस में हरिद्वार भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने पति के दोस्तों से जबरन संबंध बनाने का विरोध किया तो मनोज ने कहा कि मैंने पवन व रिजवान को डेढ़ लाख रुपये देकर तुमसे झूठी शादी की है। मेरी बात न मानी तो वीडियो प्रसारित कर दूंगा।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित युवती की शिकायत पर तीन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...