दसवीं पास के लिए सुनहरा अवसर, नूरपुर में यह कंपनी कर रही है बड़े पैमाने पर हायरिंग; इतनी मिलेगी सैलरी

--Advertisement--

जीएमपी टेक्नीकल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी, कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से युवकों को नियमित तौर पर रोजगार प्रदान करेगी तथा कंपनी द्वारा और भी कई सुविधाएं दी जाएंगी।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

आइटीआइ नूरपुर में 18 दिसंबर को फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) की जीएमपी टेक्नीकल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी।

आइटीआइ प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से युवकों को नियमित तौर पर रोजगार प्रदान करेगी तथा कंपनी द्वारा और भी कई सुविधाएं दी जाएंगी।

केवल फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर व्यवसायों के आइटीआइ पास तथा दसवीं और जमा दो पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

कंपनी 100 पदों के लिए युवकों का चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी मासिक सीटीसी के रूप में 15 हजार 459 रुपये, सब्सिडाइज्ड कैंटीन की सुविधा, कंपनी के नियमानुसार अवकाश, पीएफ सहित अन्य सुविधाएं देगी।

अनुभवी अभ्यर्थियों का वेतन उनके अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 18 दिसंबर को शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेकर सुबह 10 बजे से पहले आइटीआइ नूरपुर में पहुंच सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...