हिमाचल: घर की छत पर लहराते मिला भिंडरावाले की फोटो लगा झंडा

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा के मुख्य गेट व दीवारों पर खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। पांवटा साहिब के देवीनगर वार्ड-10 में एक रिहायशी घर की छत पर भी बुधवार को  भिंडरावाले की फोटो वाला झंडा लहराते मिला है।

पुलिस ने झंडा कब्जे में लेकर परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। घर की छत पर झंडा लहराने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसके बाद पांवटा पुलिस व खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

देवीनगर वार्ड-10 के पार्षद मधुकर डोगरी को मौके पर बुलाकर झंडा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पार्षद से इसकी शिनाख्त भी करवाई गई।

शुरुआती दौर में पता चला है कि परिवार का एक युवक रोपड़ के एक गुरुद्वारा से झंडा लेकर आया था। परिजनों ने इस विषय में ज्यादा जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों से पूछताछ और ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...