टॉर्च की रोशनी में चलाई HRTC बस, यात्रियों के होश उड़े

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसें राम भरोसे ही विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। मंगलवार देर शाम सोहारी के लिए रवाना हुई बस की हेड लाइट फ्यूज होने के कारण बंद हो गई। इस दौरान बस को थोड़ी दूर तक टॉर्च की रोशनी में चलाना पड़ा। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम निगम की एक बस सोहारी के लिए रवाना हुई। यह बस सोहारी से पहले ही बीच रास्ते में रोकनी पड़ी। अचानक बस की दोनों हेड लाइट फ्यूज हो गईं। इस दौरान सवार यात्री बिना लाइट ही बस चलने पर घबरा गए।

हालांकि चालक-परिचालक काफी देर तक लाइट ठीक करने के लिए मशक्कत करते रहे। आनन फानन बस को अंधेरे में टार्च के सहारे एक रोशनी वाले स्थान तक चलाया गया। इस दौरान बस की फ्यूज लाइट को स्थानीय मैकेनिक और लोगों की मदद से ठीक करने के बाद यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। इससे पूर्व भी एचआरटीसी की बस, बस अड्डे पर हांफ गई थी।
इस संबंध में परिवहन निगम ऊना के कार्यकारी प्रबंधक दर्शन सिंह ने कहा कि बस की लाइट फ्यूज हुई थी, जिसे थोड़ी ही देर में ठीक कर दिया गया था। बुधवार को बस की हेडलाइट की कार्यशाला में जांच करवाकर उसे दोबारा रूट पर चला दिया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...