हिमाचल कैडर के IPS अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में हिमाचल केडर के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञानेश्वर सिंह को अब उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली की जिम्मेदारी दी है।

इसके पहले ज्ञानेश्वर सिंह को महाराष्ट्र और गोवा की जिम्मेदारी थी। ज्ञानेश्वर सिंह आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में केस के अधिकारी रहे आईआरएस समीर वानखेड़े और उनकी टीम की जांच करने वाली टीम के प्रमुख थे। ज्ञानेश्वर सिंह हिमाचल प्रदेश कैड़र के 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

ज्ञानेश्वर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इससे पहले वह हिमाचल में स्टेट सीआईडी आईजी क्राइम के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। ज्ञानेश्वर सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक...