हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया गांव का मान, राज्य में हासिल किया पहला स्थान

--Advertisement--

हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया गांव का मान, राज्य में हासिल किया पहला स्थान

मंडी – अजय सूर्या

माण्डल पंचायत की बेटी प्रियंका ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर पूरे हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपने गांव, जिला, और राज्य का नाम रोशन किया है। प्रियंका की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता मीना कुमारी और बुद्धि सिंह गर्व महसूस कर रहे हैं, बल्कि पूरा गांव भी बेहद प्रसन्न है।

बेटी प्रियंका बहुत गरीब घर से संबंध रखती है पिता नाई का कार्य करते हैं और माता गृहणी है. माण्डल पंचायत के सभी सदस्यों और गांव वासियों ने प्रियंका का स्वागत फूल मालाएँ और ढोल नगाड़े से किया और उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया।

माण्डल पंचायत प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया के बोल 

माण्डल पंचायत के प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि प्रियंका हमारे गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की इस सफलता से गांव के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी, और वे भी उनके नक्शे कदम पर चलकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की कोशिश करेंगे।

ग्राम पंचायत माण्डल के लोगों के लिए यह एक गर्व का अवसर है क्योंकि प्रियंका ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का नाम ऊंचा किया है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर पंचायत के सभी सदस्य ग्रामवासी और उनके परिवार को बधाई दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...