हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 923 में जूनियर इंजीनियर सिविल के 10 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे। 10 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा हुई। मेरिट के आधार पर 29 अभ्यर्थियों का चयन 27 दिसंबर को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।

आयोग ने पोस्ट कोड 914 में जूनियर टेक्नीशियन टेलर मास्टर के एक पद को भरने के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने इस पद को भरने के लिए अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे और अगस्त 2021 में लिखित परीक्षा करवाई। लिखित परीक्षा की मेरिट की आधा पर चार अभ्यर्थियों का चयन 24 दिसंबर को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। जिसमें रोलनंबर 914000087, 914000134, 914000163 और रोलनंबर 914000262 शामिल हैं।

आयोग ने पोस्ट कोड 846 में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में जूनियर ऑफिसर सुपरवाइजर ट्रेनी एवं मेकेनिकल के पांच पदों को भरने के लिए ली परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे और मार्च 2021 में लिखित परीक्षा जबकि सितंबर 2021 में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग ने रोलनंबर 846000464, 846000770,  846000771, 846002052 और रोलनंबर 846002364 को सफल घोषित किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...