हिमाचल: असिस्टेंट प्रोफेसरों के 548 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, परीक्षा पैटर्न में किए गए ये बदलाव

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे शिक्षकों  के लिए बढ़िया खबर है। हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 548 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

लोक सेवा आयोग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। शुक्रवार यानी आज से ही इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई रात 12 बजे तक ही है।

इन 548 पदों में गणित विषय में 35, हिंदी में 41, राजनीती शास्त्र में 47, सोशलॉजी में 11, कॉमर्स में 67, अर्थशास्त्र में 39, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आठ, संस्कृत में 17, म्यूजिक में 24, केमिस्ट्री में 37, म्यूजिक वोकल में 16, जूलॉजी में 22, भूगोल में 12, फिजिक्स में 40 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा बॉटनी में 24, फिजिकल एजुकेशन में सात, एजूकेशन में तीन, अंग्रेजी में 50, इतिहास में 37, फिलॉसफी में पांच, साइकोलॉजी में पांच, टूर एंड ट्रेवल में तीन और कॉमर्शियल आर्ट, होम साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एक-एक पद भरा जाएगा।

लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन के अनुसार शुक्रवार से आवेदन करने के लिए लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर लिंक खुल गया है। योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पैटर्न में ये किया गया है बदलाव

इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में कुछ बदलाव भी किया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट 2 घंटे का होगा और कुल 100 प्रश्न हल करने होंगे जिसमें 70 प्रशन विषय के होंगे। इसके अलावा 7 प्रश्न अंग्रेजी और 7 प्रश्न हिंदी विषय के होंगे।

परीक्षा में 8 प्रश्न हिमाचल प्रदेश के जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर से संबंधित तथा 8 प्रश्न की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर से संबंधित होंगे। कॉलेज कैडर के लिए बेरोजगार युवा लंबे समय से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और अब जाकर अधिसूचना जारी होने पर युवाओं ने राहत की सांस ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...