इंदौरा में आसमानी आफत से सात भैंसों की मौत

--Advertisement--

Image

इन्दौरा – शम्मी धीमान

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अधीन आती पंचायत घंडरा में आसमानी बिजली गिरने से सात भैंसों की मौत हो गई। ऐसे में इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मरने वाली भैंसों की कीमत लाखों में है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह नौ बजे के करीब घटी आसमान से गिरने वाली इस आफत ने गुज्जर परिवार रोशन दीन पुत्र मूसा निवासी बसंतपुर के ऊपर दुखों का पहाड़ गिरा। पीड़ित परिवार अपनी इन गाभिन भैंसों को चराने के लिए मंड घड़रा में आये हुए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार इन मरने वाली भैंसों की कीमत लाखों में बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही पटवारी त्यौडा सर्कल परमजीत पठानिया भी मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया गया।

मौके पर मंड मियानी के प्रधान काशिमदीन, पूर्व वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुरीद हुसैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सृष्टा ठाकुर, पंचायत सनोर के उपप्रधान जसविंदर चंदेल ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लेते हुए कहा कि सरकार से अनुरोध  रहेगा कि हरसंभव मदद की जाए।

उन्‍‍होंने पीड़ित परिवार के प्रति सांतवना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है। उन्होंने प्रभावित परिवार को राहत देने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...