हरियाली उत्सव पर रिन्ना तथा टानण में उपमंडल स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

Image

नूरपुर 04 अगस्त – देवांश राजपूत

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी, नूरपुर प्रशासन तथा वन विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में आज वीरवार को हरियाली उत्सव के अवसर पर नूरपुर विकास खंड के तहत नागनी पंचायत के रिन्ना तथा टानण गांव में उपमंडल स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने आंबले का पौधा लगा कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके पश्चात राजकीय प्राथमिक पाठशाला टानण में भी आंबले का पौधा लगाया।

एसडीएम ने समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपनी निजी भूमि पर अधिक से अधिक औषधीय तथा फलदार पौधे लगाने तथा इनके सरंक्षण की जिम्मेदारी लेने की भी अपील की।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों, युवक व महिला मंडलों से अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने व इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं से प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिये पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे आने तथा आम लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रशासन, वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...