दो गुटों में मारपीट के बीच युवक पर दराट से हमला, कंधे में गहरे जख्म

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला में दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। दराट के वार से उक्त व्यक्ति के बाजू और कंधे में गहरी चोट आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमजद खान पुत्र शनजीर खान चारली विला छोटा शिमला ने मामला दर्ज करवाया है कि बीते 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे तरूण व ईशांत ने इसके छोटे भाई अकबर के साथ गाली गलौच व मारपीट की और अपशब्द कहे।

इसकी शिकायत उसके भाई अकबर ने पुलिस चौकी लक्कड बाजार में दी। बीते 3 जुलाई को दिन के समय पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

इसके बाद देर रात को फिर से तरूण, ईशांत , मोहित और अंकुश चर्च के पास मिले तो यह चारों अकबर के साथ बहस करने लगे और जान से मारने की धमकियां देने लगे। मोहित खौसला ने कहीं से दराट निकाला और उसके ऊपर हमला कर दिया।

दराट के वार से उसकी बाजू की कोहनी में कट लगा। इसके अलावा दाहिने हाथ और सिर में भी चोट लगी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...