हमीरपुर : हाउस टीचर ने पीट दिए छात्र, हॉस्टल पहुंचे अभिभावक

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 07 अगस्त – अनिल कपलेश 

जवाहर नवोदय विद्यालय जेएनवी डूंगरी हमीरपुर में एक हाउस टीचर पर छात्रावास में 15 छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं।

मामले की जानकारी जब अभिभावकों को लगी तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। शिकायत मिलने पर स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को ड्यूटी से हटाकर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर 11 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन ने अन्य शिक्षक को छात्रावास का जिम्मा सौंपा गया है।

छात्रों की पिटाई करने के आरोप में ड्यूटी से हटाए गए शिक्षक प्रकाश चंद का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे जेएनवी के उदयगिरी छात्रावास से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।

कुछ विद्यार्थी उनके पास आए और बताया कि छात्रावास में बच्चे एक दूसरे को चप्पलों से पीट रहे हैं। इस पर उन्होंने छात्रावास में जाकर छात्रों की हल्की पिटाई कर दी।

अभिभावकों का कहना है कि छात्रों के शरीर पर चोटों के निशान दिख रहे हैं। विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी अभिभावकों को दी तो अभिभावक स्कूल पहुंच गए और बच्चों की पिटाई के विरोध में जमकर हंगामा किया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य निशी गोयल ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें शांत करवाया।

अभिभावकों और पीड़ित विद्यार्थियों से बात करने के बाद संबंधित छात्रावास के हाउस टीचर को ड्यूटी से हटाकर उनकी जगह राहुल कुमार की ड्यूटी हॉस्टल में लगाई गई है।साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर उन्हें जांच का जिम्मा दिया गया। इसके बाद अभिभावक शांत हुए।

वहीं, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने कहा कि भोरंज थाना टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही है। मामले में परिजनों और स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...