जलरक्षकों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

विभाग में मर्ज करने व अनुबंध कार्यकाल आठ वर्ष करने की मांग पर धरने पर बैठे जलरक्षकों की हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। जलरक्षकों ने वर्षा के बीच उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।

जलरक्षक लुकेश, लाल चंद, पवन विकास, बबलू व रविद्र ने कहा कि वे कई माह से सरकार से मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। जलरक्षकों को सरकार की ओर से महज 4500 रुपये वेतन दिया जाना उनके साथ अन्याय है।

महंगाई के दौर में उन्हें इस वेतन में घर चलाना मुश्किल हो गया है। जलरक्षक सरकार से वेतन बढ़ोतरी की गुहार लगा रहे हैं। वे वर्ष 2006,2007 से जलशक्ति विभाग के तहत सेवाएं दे रहे हैं। लोगों के घर तक पानी की सुचारू आपूर्ति उपलब्ध करवाने के साथ विभाग के अन्य कई तरह के कार्य वे कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनके लिए अभी तक कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है।

जलरक्षकों ने सरकार से उन्हें विभाग में मर्ज करने, अनुबंध अवधि को 12 साल से कम कर आठ वर्ष करने और बिना अवकाश के सेवाएं दे रहे जलरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार के समक्ष मांगें उठाए जाने पर भी उन पर कोई गौर न करने से अब जलरक्षकों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ी है। सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...