हजार बार ऐसे लिखा ‘राम-राम’ कि बन गया पीएम नरेंद्र मोदी का चित्र

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

सूक्ष्म लेखन कलाकार रामकुमार जोशी ने अपनी चिर परिचित कला के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्कैच तैयार किया है।

सूक्ष्म लेखन कलाकार रामकुमार जोशी वही कलाकार है जिनका जिक्र पीएम नरेंद्र मोदी नवंबर 2021 में मन की बात कार्यक्रम में कर चुके है। उन्होंने राम कुमार जोशी की इस कला की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की थी।

राम कुमार जोशी इससे पहले भगवान राम हनुमान समेत कई देवी-देवताओं के स्कैच और साथ ही साथ सुभाष चंद्र बोस लाल बहादुर शास्त्री सरीखे कई नेताओं और जानी-मानी हस्तियों के स्कैच भी सूक्ष्म लेखन से ही तैयार कर चुके है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में तैयार किए गए सूक्ष्म लेखन शैली के स्कैच के संबंध में राम कुमार जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान समय में दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं में शुमार है।

जिन्होंने भारत के मान सम्मान को विश्व भर में नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। जिसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कैच को बनाने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र और तारीफ किए जाने को राम कुमार जोशी अपने जीवन का सबसे बड़ा लैंड मार्क मानते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...