कांग्रेस जो कहती है वह करती है – संदीप सांख्यान

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री ने दिया प्रदेश को एक सशक्त नेतृत्व – संदीप सांख्यान

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जारी बयान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि कॉंग्रेस जो कहती है वह करती है, प्रदेश के कर्मचारियों के साथ के पुरानी पेंशन बहाली के वादा निभा कर जहां कांग्रेस ने देश मे भाजपा शासित सरकारों को मुंह तोड़ जबाब दिया है।

वही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने एक सशक्त नेतृत्व का भी परिचय दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ही देश हित और जनहित को सर्वोपरि माना है जबकि भाजपा के सरकारों ने देश की राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी हाथों में बेचने का काम किया है।

प्रदेश के जिन कर्मचारियों को उनका बकाया एरियर भुगतान करने को है वह करीब 11हज़ार करोड़ रुपये है, प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को 36 हजार करोड़ के कर्जे को बढ़ा कर 75 हज़ार करोड़ कर दिया है लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री फिर भी प्रदेश के कर्मचारियों और आमजनों के वचनबद्ध है उन्होंने कहा है कि आने वाले तीन-चार वर्षों में इसका भी भुगतान किया जाएगा।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने देश के अन्य राज्य के कर्मचारियों और उनकी सरकारों को भी एक नई राह दिखाई है, एक नई दिशा दी है। पुरानी पेंशन बहाली देश के कर्मचारी वर्ग और उनके आश्रितों के नए सपनो को साकार करेगी।

संदीप सांख्यान ने मुख्यमंत्री एक आम जन नेता है और समाज के हर वर्ग का दर्द बखूबी समझते है, जब यह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लगातार दो बार रहे तब भी उन्होंने पार्टी संगठन में बड़ी चुनौतियों को स्वीकारते हुए इन्होंने कांग्रेस के आप कार्यकर्ता को पार्टी संघठन में जगह दी।

आज कुछ भाजपा के नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ अनर्गल बयानबाज़ी करते दिखाई पड़ते है उनका थोड़ा सब्र करना चाहिए, पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी कार्यशैली तो देख लो उनके बाद तथ्यों पर आधारित बयानबाजी करनी चाहिए। प्रदेश के लोंगो ने भाजपा के लोंगो और आपकी सरकार को नकारा है, ऐसे में तर्कहीन बयानों की कोई अहमियत नहीं होती।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...