स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सिविल अस्‍पाताल नगरोटा बगवां में आम आदमी पार्टी ने किया प्रर्दशन, सरकार पर लगाए आरोप

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

आम आदमी पार्टी द्वारा नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के मद्देनजर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी डा. विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नरेश वरमानी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। आम आदमी पार्टी द्वारा अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में कमी के बहाने विधायक को भी जमकर घेरा।

डा. नरेश वरमानी ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी किए जाने के बड़े-बड़े दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी के कारण जरूरतमंद मरीजों को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग को दुधारू गाय बनाकर रख दिया है जिस कारण राजनेता इसे कमाई का साधन समझने लगते हैं। हस्पताल की आउट सोर्स लैब का ठेका पुणे महाराष्ट्र की कंपनी को दिया गया है। लैब में दूसरे राज्यों के ही कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है जबकि स्थानीय शिक्षित युवा बेरोजगारों की लाइन में खड़े होकर रोजगार की राह ताक रहे हैं। बाहरी राज्यों के तैनात कर्मचारियों का वेतन है प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

विधायक इस और आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। विधायक को यदि इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है तो उसे किसी भी मंच पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा सकती है। विधायक को स्थानीय शिक्षित युवा रोजगार मुहैया करवाने के लिए नजर नहीं आते हैं क्योंकि नियत एवं नीति में खोट है।

आरोप लगाया कि विधायक की नाक तले दवाई विक्रेताओं के साथ मिलकर कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों का कमीशन का धंधा भी फल फूल रहा है। कोविडकाल में हिमाचल प्रदेश में सैनिटाइजर घोटाला हुआ जिस पर पर्दा डाल दिया गया।

आम आदमी पार्टी जरूरतमंद मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है ।आम आदमी पार्टी ओबीसी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल चौधरी, उमाकांत डोगरा, नवनीत गोस्वामी तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...