स्वारघाट में मजदूरों का प्रदर्शन, भानुपल्ली-बैरी रेललाइन निर्माण में जुटे श्रमिकों ने बोला हल्ला

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भानुपली से लेकर बैरी तक बिछाई जा रही रेल लाइन के निर्माण कार्य में लगी एफकॉन कंस्ट्रक्शन कम्पनी के जकातखाना गेट बाहर मजदूरों ने प्रदर्शन किया।

जिला बिलासपुर की सी आई टी यू के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन में मजदूरों ने गेट मीटिंग की जिसमें कई सीटू नेताओं ने मजदूरों को सम्बोधित किया।

सीटू नेताओं का का कहना था कि रेलवे निर्माण कार्य में श्रम कानूनों की उल्लंघना की जा रही है। मजदूरों को उनकी वेतन पर्ची, पी एफ पर्ची तथा न्यूनतम वेतन से भी महरूम रखा जा रहा है।

इसके साथ ही मजदूरों को सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। मजदूरों को सम्बोधित करते हुए सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि यदि यूं ही कम्पनी द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता रहा तो मजदूर हड़ताल पर जाने से पीछे नहीं हटेंगे।

उनका कहना था कि मजदूरों का शोषण बंद करने के साथ ही हर हाल में श्रम कानून कड़ाई से लागू किए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...