गहरी खाई में लुढ़की कार, 12 वर्षीय पुत्र की मौत…पिता PGI रैफर

--Advertisement--

गाड़ी के लगभग 500 फ़ीट खाई में गिरने से पुत्र की मौत हो गई है, जबकि पिता को गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

बिलासपुर, 25 अप्रैल – सुभाष चंदेल

घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाली पंचायत हरलोग के डुगली गांव में गाड़ी को पास देते समय पिता व पुत्र की कार गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के लगभग 500 फ़ीट खाई में गिरने से पुत्र की मौत हो गई है, जबकि पिता को गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए पंचायत के प्रधान के भाई सतीश कुमार ने बताया कि यह हादसा उस समय पेश आया, जब वह मैहरण के दंगल से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान चालक दूसरी गाड़ी को पास दे रहा था, तो अचानक गाड़ी नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई थी।

हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों ने गहरी खाई से निकाल कर अस्पताल हरलोग ले जाया गया है, जहां पर पुत्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान प्रिंस (12) के रूप में हुई है।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना का पता जैसे ही लगा तो पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...