स्वारघाट पाठशाला के प्रांगण में हुआ अंडर19 गर्ल्स की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के प्रांगण में अंडर19 गर्ल्स की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। स्वारघाट जोन की इस खेलकूद प्रतियोगिता में 12 स्कूलों की छात्राएं अपना दमखम दिखाएंगी।

इस टूर्नामेंट में कबड्डी वॉलीबॉल खो खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों से आई करीब 180 छात्राएं अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाएंगी।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य स्वाहण मान सिंह धीमान द्वारा मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात आयोजनकर्ता स्कूल स्वारघाट की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर खिलाडियों में देशभक्ति का संचार किया गया।

इसके बाद मुख्यातिथि मान सिंह धीमान को विभिन्न स्कूलों से आई खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई।उसके बाद मुख्यातिथि द्वारा खेल झंडा चढ़ाने के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई।

इस मौके पर मुख्यातिथि मान सिंह धीमान ने अपनी ओर से 11 हजार रु की राशि देने का एलान भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...