द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना

--Advertisement--

Image

रैत – नितिश पठानियां

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आज तिरंगा यात्रा को महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस तिरंगा यात्रा में बीएड के प्रशिक्षु व बीसीए बीबीए संकाय के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से भारत माता की जय, बंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, जय जवान जय किसान, मेरा भारत महान है आदि नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा को महाविद्यालय से लेकर रैत बाजार तक निकाला गया।

बाद में विधालय प्रांगण में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया व प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आजादी के शूरवीरों को याद करते हुए उन्हे नमन किया।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा,मुकेश शर्मा,राजेश राणा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...