स्पीति की लहरों में तीन दिन तक अटकी रही सांसें, फिर फरिश्ता बन आए आईटीबीपी के जवान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

ताबो क्षेत्र में होम स्टे का संचालन करने वाले एक व्यक्ति का कुत्ता स्पिति नदी के एक किनारे फंस गया, जिसे तीन दिन बाद आईटीबीपी के जवानों ने रेस्कयू किया। सात अगस्त की शाम को ताबो होम स्टे के संचालनकर्ता शीतांश का पालतू कुत्ता अचानल लापता हो गया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

दो दिन बाद किसी व्यक्ति से सूचना मिली कि एक कुत्ता स्पीति नदी के दूसरे छोर में फंसा हुआ है और पानी का बहाव अधिक होने के कारण नदी क्रॉस नहीं कर रहा है। इस बात का पता लगने के बाद शीतांश तुरंत उस जगह पहुंचा,

जहां पर उनका कुत्ता फंसा हुआ था। फिर उन्होंने नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक खाना फैंक कर भेजा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। एडीसी अभिषेक वर्मा ने आईटीबीपी को पत्र लिखकर रेस्कयू करने का आग्रह किया।

11 अगस्त को सुबह आईटीबीपी के जवानों ने पालतू कुत्ते को रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम की सराहना की।

एडीसी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जैसे ही शीतांश ने कुत्ते के फंसे होने की सूचना दी, तुरंत आईटीबीपी से संपर्क किया। आईटीबीपी के जवानों का रेस्क्यू कार्य काबिलेतारीफ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...