गिट्टियों से जुआ खिलाते यूपी का 22 वर्षीय युवक रंगे हाथों काबू

--Advertisement--

Image

सोलन, 13 अगस्त – जीवन वर्मा

सोलन जिला के परमाणु में पुलिस ने गिट्टियों से जुआ खिलाते युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम कामली सड़क पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबर खास से सूचना मिली कि कामली पुल के पास सरेआम सड़क पर एक व्यक्ति गिट्टियों से जुआ खिला रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि कामली पुल पर सेब मंडी के पास सरेआम सड़क के किनारे बैठा एक युवक गिट्टियों से जुआ खिला रहा था, जिसने अपने सामने एक चद्दर तह करके बिछा रखी थी। जिस पर तीन पीले रंग की गिट्टियां और गिट्टियों पर पैसे लगे हुए थे।

व्यक्ति आवाज देकर कह रहा था कि 7 नम्बर पर पैसा लगाने से दुगना पैसा मिलेगा। जिसे पुलिस ने ऐसा करते रंगे हाथो पकड़ लिया और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

आरोपी की पहचान दीपक गुप्ता (22) पुत्र कृष्ण लाल गुप्ता कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...